
कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़) कटघोरा :नगर पालिका परिषद कटघोरा के वर्तमान पार्षद किशोर दिवाकर के पिता व कांग्रेस के पूर्व पार्षद नेता रामलाल दिवाकर के निधन शुक्रवार की दोपहर हो गया. वे अपने पीछे पत्नी और दो बेटा एक पुत्री छोड़ गये. निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया. रामलाल दिवाकर चार बार कांग्रेस के पार्षद रह चुके हैं और उनके सुपुत्र किशोर दिवाकर वार्ड नंबर 3 से पार्षद है शनिवार वार्ड नंबर 3 अंबेडकर नगर से पार्थिव शरीर को पंप हाउस मुक्तिधाम में जायेगा, जहां अंतिम संस्कार होगा.