
कोरबा/कटघोरा( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : सुतर्रा से बसंतपुर होते हुए राल डोगरी तक जाने वाली सड़क खराब हो गई थी। यहां से गुजरने वाले आम लोगों की भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। इसे ठीक करने के लिए जिला खनिज न्यास (DMF) से पैसे स्वीकृत किए गए हैं। लंबे समय से यह मार्ग बंद पड़ा हुआ था क्षेत्र विधायक ने इस गंभीर समस्या देखते हुए त्वरित DMF से स्वीकृति दिलाई हैl
अब यहां 2200 मीटर से 3300 मीटर तक एक बड़ा पुल और नई सड़क बनाई जाएगी। इस काम पर करीब 3 करोड़ 83 लाख रुपये खर्च होंगे।

इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया। इस मौके पर जिला मंत्री संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनुराग दुहलानी, सरपंच महेंद्र यादव और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।