कोरबा : कटघोरा नगर पालिका निर्वाचन 2024: मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर..

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा नगर पालिका निर्वाचन 2024 के लिए मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज किया गया। यह सूची तहसील कार्यालय कटघोरा, नगर पालिका कार्यालय कटघोरा और सभी वार्डों के मतदान केंद्रों पर आम नागरिकों के निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने या नाम हटाने के लिए 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2024 तक दोपहर 3:00 बजे तक आवेदन प्रस्तुत करने का मौका दिया गया है।

संबंधित नागरिक अपने वार्ड के मतदान केंद्रों में जाकर प्राधिकृत अधिकारियों को आवेदन दे सकते हैं। इसके अलावा, दावे और आपत्तियां 4 नवंबर 2024 तक एसडीएम कटघोरा या तहसीलदार दीपका के पास भी जमा की जा सकती हैं।

मतदाता सूची में किसी भी तरह के बदलाव सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करना अनिवार्य है, ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी सुचारू रूप से हो सके।

का स्वागत करते हुए कहा, “यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

नागरिकों को अपने नाम जोड़ने, सुधारने या हटाने के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया जा रहा है।

नगर पालिका कटघोरा के सभी वार्ड के आम नागरिक जो 18 वर्ष से अधिक हो गए हैं वे मतदान केंद्र में जाकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं नगर के सभी नागरिकों को यह सूची देखने और त्रुटि सुधार करने का अधिकार दिया गया है।