कोरबा में राम दरबार में गरबा की धूम, महिलाएं और युवतियां जीत रही हैं ईनाम

कोरबा, 11 अक्टूबर 2024( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : राम दरबार मंदिर में रास गरबा में महिलाएं और युवतियां उत्साह से भाग ले रही हैं। वे अलग-अलग वेशभूषा में सुसज्जित होकर भाग लेती हैं और प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेती हैं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

आयोजन में अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, सचिव गुलशन अरोरा, सह सचिव रवि अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अशोक चावलानी शामिल हैं। भोग वितरण समिति के मुकेश अग्रवाल द्वारा रोजाना भोग वितरण किया जा रहा है। अंजू अग्रवाल, राखी पाण्डेय , एन्जल गरबा और डांडिया में युवतियों और महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

शनिवार को दशहरा उत्सव का आयोजन होगा, जिसमें 60 फीट ऊंचा रावण बनाया गया है। आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। रावण दहन 12 अक्टूबर रात 8 बजे होगा। शुक्रवार को महा भंडारा में प्रसाद का वितरण किया जाएगा और रविवार को श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाएंगे।