कोरबा : हसदेव बागों बांध के 5 गेट खोले गए.. डुबान क्षेत्र में प्रशासन ने किया अलर्ट जारी..

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ )अकित सिंह : हसदेव मिनीमाता बांगो बांध के 5 गेट खोले दिए गए हैं। इससे पहले कल रात 9 बजे 3 गेट खोले गए थे,रात में जल भराव बढ़ने पर 2 और गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है।

तीन साल बाद मिनीमाता बांगों बांध के 5 गेट खोलने की नौबत आई है। कोरिया, चिरमिरी व कोरबा में लगातार बारिश से बांगो बांध 98 प्रतिशत से अधिक भर चुका है जिसके कारण 5 गेट से 50 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डुबान क्षेत्र में प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।अब हसदेव बैराज के गेट को खोलने की तैयारी,