CG NEWS :कोरबा लोकसभा के पसान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभा मे कांग्रेस को बड़ा झटका, दीपका नगर पालिका अध्यक्ष समेत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में होंगे शामिल.

कोरबा/पसान 19 अप्रैल 2024 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा लोकसभा के पसान में आयोजित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभा मे कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। जहां सभा मे दीपका नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आकाश शर्मा, राहुल शर्मा, सौरभ शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे।