कोरबा : कटघोरा नगर पालिका में आवारा कुत्तों का आतंक.. बच्चों से लेकर बुजुर्गों को बना रहे अपना शिकार… दहशत में लोग.

कोरबा/कटघोरा 9 मार्च 2024 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 4, 6, 7, 5 10 व अन्य वार्डों में पिछले 24 घंटे में एक दर्जन से अधिक लोगों को कुत्ते ने काट लिया है। लोगों ने बताया कि कुत्ता पागल हो गया है और लोगों को दौड़ा-दौड़ा  कर काट रहा है। कुत्ता काटने के बाद कुछ लोग सरकारी अस्पताल और तो कुछ निजी अस्पताल में अपना इलाज कर रहे हैं।

कुछ महीनों से आवारा कुत्तों की संख्या में कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। जिसकी आए दिन किसी न किसी को इन आवारा कुत्तों का शिकार होना पड़ता है। कटघोरा के वार्ड 4 निवासी अमित कौशिक ने बताया कि आवारा कुत्ते नगर में काफी बढ़ गए है राह चलते लोगों को कुत्ते अपना शिकार बना रहे हैं। वही पागल आवारा कुत्ते ने दो बच्चों को काटा और बमुश्किल से पीड़ित का पैर छोड़ा। कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व निजी चिकित्सालय में तीन व्यक्ति जो कुत्ते का शिकार हुए थे, अभी उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों की माने तो कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। जहां लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। पैदल चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने कटघोरा नगर पालिका प्रशासन से डॉग पॉलिसी बनाने की मांग की है। जिससे उनके संख्या में वृद्धि न हो सके।