Election 2023 : कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार ने पाली तानाखार विधानसभा में शुरू किया सघन जनसम्पर्क.. ग्राम पंचायत लाद व पोंडी खुर्द में ली बैठक.. महिलाओं में खासा उत्साह.. मिल रहा जोरदार समर्थन.

कोरबा/पाली तानाखार 27 अक्टूबर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सभी विधानसभाओं में सियासी घमासान प्रारम्भ हो चुका है। राजनीतिक दल के नेता क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क कर जनता से सीधा संपर्क साध रहें हैं। पाली तानाखार विधानसभा में लंबे समय बाद कांग्रेस पार्टी ने महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है। पाली जनपद पंचायत की अध्यक्ष दुलेश्वरी सिदार इस बार कांग्रेस प्रत्याशी बतौर चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने आज अपना क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क शुरू किया है। कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार आज अपने समर्थकों के साथ पोंडी उपरोडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लाद व पोंडी खुर्द पहुंची। महिला प्रत्याशी होने की वजह से क्षेत्र में महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

ग्राम पंचसित पोंडी खुर्द में ग्रामीणों के साथ बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार ने अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं एक साधारण महिला हूँ जिस प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपना भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। बहुत अरसे बाद पाली तानाखार विधानसभा से किसी महिला प्रत्याशी को अवसर दिया गया है। उन्होंने सभी समर्थन मांगा और कहा कि मैं कोई वादा करने नही आई हूं बल्कि आप सभी के सहयोग विधानसभा चुनाव जीतती हूँ सभी मूलभूत जरूरतों व समस्याओं को पूरा करने का प्रयास करूंगी। बतादें की बैठक के दौरान उपस्तित सभी महिलाओ ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि बहुत दिनों बाद महिला को टिकट मिला है हम सभी महिलासए कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है।

जनसम्पर्क के दौरान ग्राम लाद व पोंडी खुर्द की महिलासों ने कहा कि हम जन्म से कांग्रेस के मतदाता हैं और कांग्रेस पार्टी को ही वोट देंगे। ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार को बताया कि पूर्व विधायक ने इस क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य कही किया था। गावों में अनेक समस्या निर्मित है। लेकिन वो कभी भी गाव तरफ नहीं आये। लेकिन अब महिला प्रत्याशी जो एक गृहणी होने के नाते क्षेत्र की समस्या पर ध्यान जरूर देंगी।

वैसे यहां यह बताना लाज़मी होगा कि पाली-तानाखार आदिवासी वर्ग के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा का टिकट काटकर दुलेश्वरी सिदार पर अपना भरोसा जताया है। बता दें कि वर्ष 1957 में पोड़ी उपरोड़ा के जमींदार यज्ञ सैनी कुमारी ने यहां कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। जिसके बाद वर्ष 1962 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार भी कांग्रेस पार्टी ने यज्ञ सैनी कुमारी को ही अपना प्रत्याशी बनाया था। वर्ष 1962 में भी कांग्रेस को यज्ञ सैनी कुमारी ने जीत का परचम लहराया था। लगभग 66 साल बाद एक बार फिर कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताते हुए दुलेश्वरी सिदार को अपना प्रत्याशी बनाया है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा से राष्ट्रीय पार्टी ने अपना महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा है। पाली-तानाखार विधानसभा में कांग्रेस ने लगभग 66 वर्ष बाद पाली के जनपद अध्यक्ष दुलेश्वरी सिदार को अपना उम्मीदवार बनाया है। कोरबा जिले के चारों विधानसभा में अब तक किसी भी पार्टी ने किसी भी विधानसभा क्षेत्र में महिला उम्मीदवार नहीं उतारा था।

कोरबा जिले में 66 वर्ष के दौरान अब तक किसी भी राष्ट्रीय पार्टी ने महिला उम्मीदवार को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया है। कांग्रेस ने इस विधानसभा चुनाव में पाली-तानाखार से नए चेहरे पर दांव लगाया है। अब देखना यह है कि दुलेश्वरी सिदार अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक रामदयाल उड़के को शिकस्त दे पाती है या नहीं। कांग्रेस द्वारा महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारने के बाद क्षेत्र की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पाली-तानाखार सीट वैसे तो कांग्रेस की पारंपरिक सीट कही जा सकती है। हालांकि यहां गोड़वाना गणतंत्र पार्टी का भी जनाधार है। कांग्रेस का इस सीट पर कब्जा जरुर है लेकिन आदिवासी उम्मीदवार के लिए आरक्षित इस सीट पर गोंगपा से उन्हें टक्कर मिलती रही है।