कोरबा : जमीन विवाद को लेकर परिवार के बीच में चला खूनी संघर्ष..लात डंडे और चाकू से किया वार..4 लोग को आई गभीर चोट… स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे उपचार…

कोरबा/कटघोरा 15 अक्टूबर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पूरे प्रदेश में आचार संहिता लगा हुआ है जिसके चलते धारा 144 लागू है। ऐसे में कटघोरा नगर में आज सुबह तड़के करीब 5 बजे कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने एक जायसवाल परिवार के मकान में घुसकर ताबड़तोड़ मारपीट व चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया, इस घटना में एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए साथ ही परिवार के ही एक लड़के को चाकू से मारने का प्रयास भी किया अज्ञात बदमाशों ने। जब इस घटना की जानकारी आसपास में लगते ही बदमाश वहां से भाग गए। घटना की जानकारी कटघोरा पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

बतादें की सुतर्रा निवासी संतोष कुमार जायसवाल द्वारा कटघोरा अम्बिकापुर मार्ग पर गोमती पेट्रोल पंप के समीप अपना घर बनवाया है जिसपर लगभग पांच माह पूर्व ही वे इस घर पर सपरिवार प्रवेश किये है। बतादें संतोष जायसवाल के तीन भाई है संतोष जायसवाल सब भाइयों में सबसे बड़े है। इनका छोटा भाई राम प्रताप जायसवाल सुतर्रा में निवासरत है वह ब्याज में पैसों का लेनदेन करता है। राम प्रताप जायसवाल कुछ दिनों से अपने बड़े भाई संतोष जायसवाल के कटघोरा वाले घर पर अपना आधिपत्य स्थापित करने बडे भाई व उसके परिवार पर दबाव बना रहा है। जिसपर कटघोरा थाना में संतोष जायसवाल द्वारा राम प्रताप जायसवाल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा चुके है। कटघोरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेकिन आज सुबह तकरीबन 5 बजे राम प्रताप जायसवाल व उसका पूरा परिवार द्वारा बाहर के गुंडों को बुलाकर कटघोरा स्थित संतोष जायसवाल के घर पर घुसकर पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया और संतोष जायसवाल के छोटे बेटे शिवम जायसवाल पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। साथ ही राम प्रताप जायसवाल के गुंडों में संतोष जायसवाल की पत्नी व बेटी के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया है जिससे वे दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना में संतोष जायसवाल के साथ साथ उनकी पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। फिलहाल घटना की जानकारी आसपास के लोगो को लगते ही गुंडे वहां से भाग निकले और राम प्रताप जायसवाल व उसके परिवार ने संतोष जायसवाल व उनके पूरे परिवार को घर से बेदखल कर घर पर कब्जा कर लिया। इस घटना की सूचना कटघोरा थाना को मिलते ही डायल 112 व कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। और पीड़ित पक्ष का बयान लेते हुए कटघोरा पुलिस ने राम प्रताप जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर धारा 147, 149, 294, 506 तथा 323 पर मामले की जांच में जुट गई है।

सबसे बड़ी बात यह है कि आचार संहिता लगने के बाद तथा धारा 144 लागू होने के बाद राम प्रताप जायसवाल के द्वारा गुंडे बुलाकर कटघोरा नगर में बलवा कर मारपीट व चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। यहां पर आचार संहिता का खुला उल्लंघन उपद्रवियों द्वारा किया जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस राम प्रताप जायसवाल पर आगे क्या कार्यवाही करती है यह देखने वाली बात होगी।