कोरबा : चुनावी सियासत अब अपने चरम पर.. नुनेरा, रंगोले के सैकड़ों ग्रामीणों ने राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में किया कांग्रेस प्रवेश.

कोरबा/पाली तानाखार 20 अगस्त 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल फूंकने के बाद प्रदेश में चुनावी सियासत अपने चरम की ओर है। छत्तीसगढ़ में पुनः भूपेश बघेल सरकार बनाने को लेकर कांग्रेसी नेता अपनी मजबूती बनाने में जुट गए हैं। पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में मुख्यमंत्री भपेश बघेल के जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों जागरूक कर रहे है। पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से अपनी दावेदारी दिखाने के मौके को लेकर अनेक कांग्रेस के जनप्रतिनिधि सघन जनसम्पर्क में जुटे हुए हैं। और लोगो को कांग्रेस पार्टी में प्रवेश भी करा रहे है।

इसी तारतम्य में पाली तानाखार विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से इस बार अपनी दावेदारी करने वाले छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव कुंवर राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में पाली ब्लॉक के ग्राम नुनेरा व ग्राम रंगोले में सैकड़ो ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश किया। कुंवर राजवर्धन सिंह ने सभी कांग्रेस पार्टी में नवप्रवेशी ग्रामीणों का मुंह मीठा कराते हुए कांग्रेसी गमछा भेंट किया। कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भपेश सरकार ने किसानों के लिए अनेक योजनाएं लाकर हर किसान को समृद्ध बनाया है। आज प्रदेश में गांव की महिला भी शमूह से जुड़कर आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री भपेश बघेल को फिर से छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाना है।

इस दौरान ग्राम नुनेरा व रंगोले गाव के सरपंच, गांव स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।