कोरबा : कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय में फहराया तिरंगा, दी तिरंगे को सलामी

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) शशिकांत डिक्सेना : स्वतंत्रता दिवस पर कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने अपने कार्यालय के सामने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात सभी एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस दौरान कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल, गोपाल विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद किशोर लखनपाल, पार्षद संजय शर्मा, जयनारायण कंवर, रविन्द्र मोहन बघेल, विधायक प्रतिनिधि राज जायसवाल, अशोक दुबे, एल्डरमेन असफाक अली, हसन अली, कटघोरा मंडी अध्यक्ष राम नारायण, मोहम्मद रोशन, आशुतोष शर्मा व बड़ी संख्या में कांग्रेसी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।