CG : राहुल गांधी को राहत.. पाली तानाखार विधानसभा में मनाया गया जश्न.. कांग्रेस के राजवर्धन सिंह ने कहा-सत्यमेव जयते, नफरत के खिलाफ ये मोहब्बत की जीत है.

कोरबा/पाली तानाखार 6 अगस्त 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में राहत दी है। इस पर कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा स्थित में कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल नगाड़े बजाकर झूमकर नाचे। एक दूसरे को मिठाई बांटकर बधाई दी।

छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजवर्धन सिंह ने कहा कि ये देश के लोकतंत्र की जीत है। राजवर्धन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी देश के आम आदमी की मजबूत आवाज है। उन्होंने लोकतंत्र में सवाल पूछने के जज्बे को जिंदा रखा है। छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजवर्धन सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत अकेले राहुल गांधी को राहत नहीं है। यह भारत के प्रजातंत्र और देश की संसदीय प्रणाली को मिली राहत है। इस मामले में राहुल गांधी को लक्ष्य करके देश के लोकतंत्र और संसदीय प्रणाली के मूल्यों पर प्रहार करने की कोशिश की गयी थी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रहे हैं। उनकी लड़ाई सत्य की लड़ाई है। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, यह सिर्फ राहुल गांधी की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। यह देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। देश के आम आदमी की लड़ाई है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करवा कर भाजपा देश में तानाशाही लाना चाह रही थी। कांग्रेस देश के प्रजातंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। मोदी सरकार के अडानी प्रेम रिश्तो को लेकर लगातार राहुल गांधी ने सवाल उठाएं हैं। इससे घबराई मोदी सरकार राहुल गांधी को चुप कराने का षड्यंत्र रच संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही हैं।