कोरबा : जनपद पंचायत के कर्मठ लेखापाल जे. पी. उपाध्याय हुए सेवानिवृत्त, जनपद सीईओ के साथ कर्मचारियों व सरपंच संघ, सचिव संघ ने दी विदाई.

कोरबा/कटघोरा 30 जून 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा जनपद पंचायत जनार्दन प्रसाद उपाध्याय एक लेखापाल के रूप में कार्यरत थे। आज 30 जून 2023 को वे सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर कटघोरा जनपद पंचायत के सभागार में उनके सेवानिवृत होने पर उन्हें विदाई दी गई।

जनपद पंचायत कार्यालय कटघोरा के सभागार में आयोजित विदाई कार्यक्रम में जनपद पंचायत के सीईओ वीरेंद्र कुमार राठौर, जनपद पंचायत के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ कटघोरा सरपंच संघ व सचिव संघ उपस्थित रहे।। इस मौके पर जनपद पंचायत कटघोरा के सीईओ वीरेंद्र कुमार राठौर ने कहा कि जनार्दन प्रसाद उपाध्याय ने अपने कार्य के दौरान अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से पालन किया। समय पर अपने कर्तव्य पर पहुंचना और अपने कार्य को पूरी निष्ठा व सेवा भाव से करना इनकी विशेषता रही। इनके कार्यशैली से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। वहीं विदाई समारोह के दौरान जनपद के अधिकारी व कर्मचारी भावुक हो गए। कहा कि इतने दिनों तक साथी बनकर सभी कर्मियों के साथ एक परिवार की तरह काम किया। विदाई समारोह में सभी ने उन्हें निष्कलंक, निर्विवाद सफलतापूर्वक सेवा अवधि पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत्ति पर उनको अन्तःमन से शुभकामनाएं दी।

कैसा रहा कार्यकाल.

बता दें कि जनार्दन प्रसाद उपाध्याय एक मिलनसार व हसमुख व्यक्तित्व के धनी हैं। वे कटघोरा नगर में 1993 से अपनी सेवाएं देते चले आ रहे थे उन्होंने 1993 से 2010 तक कटघोरा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बतौर अपनी सेवा दी उसके पश्चात 2010 से 2023 जून तक कटघोरा जनपद पंचायत कार्यालय में लेखापाल के रूप में अपनी सेवा पूरी की। उनके कार्यशैली की तारीफ उनके कार्यकाल के दौरान रहे जनपद सीईओ भी तारीफ करते रहे हैं। जनार्दन प्रसाद उपाध्याय छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के कोरबा जिलाध्यक्ष का दायित्व भी काफी सक्रियता से निभाया। उन्होंने संघ की कई मांगो को ले आंदोलन भी किया और मांगों को पूर्ण भी कराया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकिय कर्मचारी सघ ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकिय कर्मचारी सघ के संरक्षक अजय तिवारी ने सेवानिवृत्त पर सगठन प्रेमी निष्ठावान साथी जे पी उपाध्याय जिला अध्यक्ष कोरबा छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीत वर्ग शासकीय कर्मचारी सघ को सफलतापूर्वक अर्धवार्षिक सेवा पूर्ण करने पर उन्हें हमेशा उनका जीवन सुखमय रहे स्वस्थ मस्त एवं दीर्धायु रहे उनका मार्गदर्शन सगठन को हमेशा मिलता रहे इन्ही शुभकामनाऑ के साथ बधाई दी।

शिक्षक संघ ने भी दी बधाई

शिक्षक संघ के सौरभ जकारिया ने बताया कि कोरबा जिले मे शिक्षक शिक्षिकाओ के साथ सभी कर्मचारियो के सदैव हित साधक व दबंग जिलाध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जनार्दन उपाध्याय का आज दिनांक 30 जून को अपनी शासकीय सेवा मे अर्धवार्षिकिय पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे है ,संयुक्त परामर्श दाती संघ की विगत वर्ष बैठक आयोजन के पहल हेतु हम सदैव उनको याद करते रहेंगे। श्री उपाध्याय जी स्वस्थ कुशल पारिवारिक व सामाजिक जीवन से हमेशा जुड़े रहे तथा उन्होंने बधाई दी।