कोरबा : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला कटघोरा में हुआ सम्पन्न.. किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए अपने क्षेत्र में रहें तत्पर.

कोरबा/कटघोरा 5 अप्रैल 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : आज दिनांक 5 मार्च 2023 को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर एक दिवसीय भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा कटघोरा के छिर्रा में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। जहां सभी किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं किसान वर्ग कटघोरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, कि गांव में जन चौपाल लगाकर लोगों को बताना है कि कैसे हमारे किसान भाइयों के साथ राज्य सरकार द्वारा छल किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला महामंत्री संतोष देवांगन ने भाजपा का इतिहास व विकास तथा संगठनात्मक संरचना में हमारी भूमिका पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए अपने क्षेत्र में तत्पर रहें एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को वंचितो तक पहुंचाने का कार्य जागरूकता के साथ करें। प्रधानमंत्री मोदी के शासन में किसानों का भविष्य उज्जवल है। श्री देवांगन ने कहा कि किसान ही देश की मुख्य धुरी हैं। किसान अनाज उत्पादन करके मूल आवश्यकताओं की पूर्ति में अपनी अहम भूमिका निभाता है। भारत सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि, फसल बीमा क्लेम का लाभ किसानों तक पहुंचाएं ताकि आम किसान इसका लाभ उठा सकें।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर ने किसान मोर्चा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा में वैसे तो सभी मोर्चे महत्वपूर्ण है, परंतु किसान मोर्चा की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सदैव किसानों के बीच में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को अवगत करवाते रहें तथा किसानों की तकलीफ के वक्त साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की किसानों के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय पर गांव में चौपाल लगाकर इसकी विस्तृत जानकारी दें।

आज के एक दिवसीय भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कोषाध्यक् प्रीतम गभेल , भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कोरबा पवन गर्ग, चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा कोरबा, कटघोरा नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, पवन सिंह महामंत्री कोरबा, संतोष जयसवाल, संतोष देवांगन जिला महामंत्री कोरबा, डाकेश्वर शुक्ला जिला महामंत्री कोरबा, अशोक तिवारी कटघोरा मण्डल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, संजय शर्मा जिला मंत्री कोरबा, बी एस कवर जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, दिलहरण महंत, पुरुषोत्तम यादव, राकेश यादव, विजेंद्र यादव, रामेश्वर राणा, अर्जुन लाल राठौर, देवेंद्र सिंह, भजन सिंह, शिवरतन राठौर, सुरेश यादव, नवरत्न राजपूत, उमेश्वर सोनी, रामकुमार पटेल, महेंद्र कुमार, शंकर सिंह, शिवचरण सिंह, राजेश राठौर, रतन सिंह कंवर, रामखेलावन जायसवाल, हरि साहू, बाबू सिंह कंवर, कुंदन दास दीवान, रमेश कुमार कवर, अनूप दास, रूपेश महंत, बुढ़ान सिंह, मोहन लाल यादव, संतोष जायसवाल, अजय द्विवेदी, जयकुमार, विक्रम सिंह, संतोष जयसवाल, अजीत यादव, माखन यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, हरिप्रसाद सिंह, उत्तम सिंह रंधावा, हरीश वाधवानी, राजेंद्र टंडन महामंत्री कोरबा, रामलाल कुर्रे, धन्नू दुबे मंडल अध्यक्ष कटघोरा, महेश राम भारद्वाज, अजय द्विवेदी, शंभू शरण सिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी, विष्णु यादव, विष्णु लाल, जगदेव तथा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।