कटघोरा : 3 दिवसीय गढकलेवा मेला का शुभारंभ 3 मार्च से.. प्रशासन व जनप्रतिनिधि होंगे शामिल.. अब नगर मे भी मिलेगा लोगो को मिलेट्स व छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद.

कोरबा/कटघोरा 28 फरवरी 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : जिला प्रशासन द्वारा गढ़ कलेवा संचालन हेतु कटघोरा की श्रीया महिला स्व सहायता समूह को न्यू बस स्टैंड स्थित पशु चिकित्सालय प्रांगण में स्थान उपलब्ध कराया गया है। उसी स्थान में 3 मार्च से गढ़कलेवा मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में कटघोरा नगर पालिका के अंतर्गत 25 महिला स्व सहायता समूह द्वारा भाग लिया जाएगा। सभी समूह अपना स्टॉल इस मेले में लगाएंगे यह मेला 3 दिवसीय होगा।

गढकलेवा मेले में छत्तीसगढ़ के सभी व्यंजनों के साथ मिलेट्स एवं हर्बल गुलाल के स्टाल भी महिला समूह द्वारा लगाए जाएंगे। इस मेले में श्रीया महिला स्व सहायता समूह के साथ आशा महिला स्व सहायता समूह, न्यू महामाया महिला स्व सहायता समूह, मां भगवती महिला स्व सहायता समूह, आदर्श महिला स्व सहायता समूह, गायत्री महिला स्व सहायता समूह, पहल महिला स्व सहायता समूह, मां पार्वती महिला स्व सहायता समूह, साईं कृपा महिला स्व सहायता समूह, शाकंभरी महिला स्व सहायता समूह अलीगढ़ महिला स्व सहायता समूह सखी सहेली महिला स्व सहायता समूह, गंगा महिला स्व सहायता समूह, पूर्णिमा महिला स्व सहायता समूह, दुर्गा पढ़ना-बढ़ना महिला स्व सहायता समूह, जय मां गंगा महिला स्व सहायता समूह, सृजन महिला स्व सहायता समूह, मां सरस्वती महिला स्व सहायता समूह, नर्मदा महिला स्व सहायता समूह, हरिओम महिला स्व सहायता समूह, नव जागृति महिला स्व सहायता समूह तथा अन्य समूह द्वारा यह आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्घाटन 3 मार्च दिन शुक्रवार को किया जाएगा दूसरे दिन 4 मार्च दिन शनिवार को महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है तथा दिनांक 5 मार्च दिन रविवार को गढकलेवा मेले समापन समारोह होगा।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, अध्यक्ष जिला पंचायत शिव कला कंवर, सदस्य राज्य महिला आयोग अर्चना उपाध्याय, अध्यक्ष जनपद पंचायत कटघोरा लता कंवर, पूर्व पार्षद नगर निगम कोरबा देवी दयाल सोनी तथा दूसरे दिन अपर कलेक्टर कटघोरा विरेंद्र पाटले, राज्य गौ सेवा आयोग सदस्य प्रशांत मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी कौशल प्रसाद तेंदुलकर, तहसीलदार कटघोरा के के लहरें, जनपद पंचायत कटघोरा सीईओ वीरेंद्र कुमार राठौर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्ञानकुंज कुलमित्र होंगे तथा समापन समारोह में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, नगर पालिका अध्यक्ष कटघोरा रतन मित्तल, मदरसा बोर्ड सदस्य डॉ शेख इश्तियाक, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष कटघोरा रामनारायण कश्यप, अध्यक्ष कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी राजीव लखन पाल, खाद्य निगरानी विशेष आमंत्रित जिला सदस्य मोहम्मद रोशन एवं कटघोरा एवं आसपास के विशिष्ट जन उपस्थित होंगे।

गढकलेवा मेला का समय दोपहर 12:00 से रात्रि 8:00 बजे तक रखा गया है। श्रीया महिला स्व सहायता समूह द्वारा इस मेले का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पुष्पित पल्लवित करने का है, साथ ही इस अंचल के प्राचीन पकवान को जन-जन तक पहुंचाना इसके साथ ही आज की युवा पीढ़ी को स्वास्थ्यवर्धक आंचलिक व्यंजन के प्रति लगाव उत्पन्न कराना है, वहीं वर्तमान पीढ़ी को पश्चिमी सभ्यता के व्यंजन यथा पिज्जा, बर्गर स्वास्थ्य के हानि के बारे में जानकारी देना है इस दिशा में गढ़कलेवा संचालित होने से निश्चित ही लोगों को छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद यहाँ मिलेगा।