कोरबा : कटघोरा धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस.. पिछले चार वर्षों में छत्तीसगढ़वासी शासकीय योजनाओं से हुए लाभान्वित – पुरुषोत्तम कंवर

कोरबा/कटघोरा 18 दिसंबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने 4 साल की गौरवमयी यात्रा पूरी कर ली है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसे गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि गौरव दिवस कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. राज्य के सभी गौठानों में आज किसानों, गौठान समिति के अध्यक्ष और सदस्यों, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के सदस्यों, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित किया गया और शासन के पिछले चार साल की उपलब्धि की जानकारी दी जा रही है।

17 दिसंबर को विकासखंड कटघोरा के ग्राम घुंचापुर ग्राम पंचायत मोहनपुर के गौठान में विकासखंड स्तरीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुरषोत्तम कंवर विधायक कटघोरा द्वारा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में शासन द्वारा आम जनता एवं किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दिया गया। गोधन न्याय योजना से गांवों की अर्थव्यवस्था में खुशहाली आया है, गौठान में महिला समूह द्वारा वर्मी खाद का उत्पादन किया जा रहा है इसका जैविक खेती में बढ़ावा हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन न्याय योजना का लाभ सीधे सहायता दिया जा रहा है। अतिथियों द्वारा सर्वाधिक गोबर बेचने वाले पैरादान करने वाले किसान का सम्मान किया गया। कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण, हितग्राहियों को नए राशन कार्ड का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, लता कंवर जनपद अध्यक्ष कटघोरा, गोविंद कंवर जनपद उपाध्यक्ष कटघोरा, बैशाखू यादव सभापति, संगीता कंवर जनपद सदस्य, डॉ शेख इश्तियाक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह, कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखन पाल, रामशरण कंवर, युंका प्रदेश सचिव आकाश शर्मा, सौरभ शर्मा, सावित्री बाई कंवर, कटघोरा जनपद सीईओ व्ही के राठौर, कर्मवीर कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, एमपी सिंह कृषि अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि गण, ग्रामीणजन ,ब्लॉक स्तर के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।