कोरबा : त्रिलोकी स्कूल में खेल महोत्सव एवं बाल मेला का किया गया आयोजन..

कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा के त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में 12.12.2022 (सोमवार) से लेकर 17.12.2022 तक साप्ताहिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न खेलों का समावेश किया गया था जैसे कबड्डी, खो-खो 50 मीटर दौड़,100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़,जलेबी दौड़, लंबी कूद,गोला फेंक,रिले रेस इत्यादि खेल को शामिल किया गया था इस खेल में विद्यार्थियों ने जमकर खेलें एवं विभिन्न मेडल जीते। खेल के अंतिम दिवस में आनंद मेला का भी आयोजन किया गया था जिसमें अभिभावकों ने जमकर स्वाद का आनंद लिया।


इस अवसर पर कटघोरा के एसडीओपी साहब ईश्वर त्रिवेदी जी एवं आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य एम एस कंवर सर जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के डायरेक्टर आशुतोष अग्रवाल एवं त्रिलोकी पब्लिक स्कूल ब्लॉक ए की प्राचार्या सुश्री दीपा चौहान मैडम जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या मोना ठाकुर ने किया।

आज के खेल में बालिकाओं द्वारा कबड्डी में अग्नि हाउस में प्रथम स्थान किया एवं बालक में जल हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर अभिभावकों ने खेल का खूब आनंद लिया साथ ही आनंद मेला का भी भरपूर स्वाद लिया।
खेल महोत्सव में विद्यालय के विद्यार्थी एवं समस्त शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।