कोरबा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का ब्रांच सम्मेलन हुआ सम्पन्न.. जिले की जन समस्याओं को लेकर 25 को कलेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन.

कोरबा 20 नवम्बर 2022व( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : आज दिनांक 20/11/ 2022 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी रजगामार ब्रांच का सम्मेलन शाम 3:00 बजे से हुआ जिसमें सचिव कामरेड ज्ञानचंद साहू, सह सचिव कामरेड विशाल मुंडा, सह सचिव कामरेड प्रभु दयाल, कोषाअध्यक्ष निर्मल प्रसाद केवट, चुने गए एवं कोरबा जिले के जन समस्याओं को लेकर 25 नवंबर 2022 को कलेक्ट्रेट जाने की तैयारी पर चर्चा हुआ एवं साथियों का पार्टी का फार्म भरा गया।

विभिन्न मुद्दे :

  1. कोरबा जिले के दूषित वातावरण के कारण आम जनजीवन को सांस लेना मुश्किल हो रहा है इसका एक मुख्य कारण राखड़ का परिवहन ट्रकों से किया जाना है, उसे बलकर कैप्सूल से परिवहन किया जाए।

2 कोरबा जिले में सामान्य आवागमन हेतु तत्काल सिटी बस चालू किया जाए।

  1. रिंग रोड डेंगू नाला पुल, चेक पोस्ट ढेगु नाला पुल, और परसाभाटा पुल काफी जर्जर हो गया है उसके जगह पर तत्काल दूसरे पुल का निर्माण किया जाए, या मरम्मत सुनिश्चित किया जाए।
  2. सभी सवारी ट्रेनो को समय से एवं गेवरा तक चलाया जाए।

5 कोरबा के नगर निगम भदरापारा, बल्गी एवं सभी वादों की सड़क काफी खराब है उसे जल्द मरम्मत किए जाएं ।

6.इंदिरा गांधी हॉस्पिटल में समय पर डॉक्टर बैठना सुनिश्चित किया जाए एवं सभी जेनेरिक दवाई उपलब्ध कराया जाए।

7.परसाभाटा बजरंग चौक से रिस्दा चौक तक ड्यूटी आते जाते समय नो एंट्री लगाया जाए। यह अति आवश्यक है इसे तत्काल सुनिश्चित किया जाए।

  1. वार्ड क्रमांक 40 नेहरू नगर में जबसे स्ट्रीट लाइट लगा है तब से बंद चालू करना मुनासिब नहीं समझा गया है जिसकी वजह से बिजली का काफी छती हो रहा है एवं काफी लाइट खराब हो गया है उसे सुधार किया जाए।
  2. सफाई कर्मी, कचरा उठाने वाले श्रमिक को न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित किया जाए, तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा जैसे पी.एफ. ई.एस.आई. के दायरे में लाया जाए।
  3. लंबे समय से निवासरत परिवारों को पटा दिया जाए।
  4. कोरबा क्षेत्र में सरेआम लोग नशाखोरी कर रहे हैं प्रतिदिन हत्या बलात्कार हो रहा है कानून व्यवस्था मजबूत किया जाए।
  5. पूरे राज्य में शिक्षा चिकित्सा सबके लिए समान किया जाए।

13)). छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादे के अनुसार छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू करें।

इस मीटिंग में उपस्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सहसचिव कामरेड अनुप सिंह, कोषाध्यक्ष कामरेड धर्मेंद्र तिवारी, बालको टाउनशिप सह सचिव कामरेड मुकेश यादव, रजगामार ब्रांच सचिव कामरेड ज्ञानचंद साहू, कामरेड कमर बॉक्स, कामरेड भुवलाल, कामरेड बुधराम, कामरेड शोभाराम, कामरेड विशाल मुंडा, कामरेड दुर्गा, कामरेड संजीव राय, कामरेड छोटू यादव, कामरेड दारा सिंह, कामरेड रामदयाल सिंह, कामरेड नकुल सिंह, कामरेड बंसीलाल, कामरेड रविंद्र कुमार, कामरेड रमेश लाल, कामरेड रमेश कुमार, कामरेड भुरूराम , कामरेड प्रभु दयाल, कामरेड तुलेश्वर, कामरेड संतराम, कामरेड परदेसी आदि उपस्थित हुए।