कोरबा : पाली तानाखार युंका विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का हुआ शुभारंभ….विधायक केरकेट्टा के साथ ग्रामीणजन भी पदयात्रा में हुए शामिल

कोरबा/पोंडी उपरोड़ा 16 नवम्बर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : जिस तरह से राहुल गांधी पूरे भारत देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं उसी प्रकार युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास सिंह के निर्देश पर पाली तानाखार के युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल के नेतृत्व में 16 नवम्बर को पोंडी उपरोड़ा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। इस यात्रा की शुरुआत में कांग्रेस व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लेकिन जैसे-जैसे विधानसभा अध्यक्ष आगे बढ़ते गए उनके साथ सैकड़ो लोगों का काफिला जुड़ते गया और सभी एकजुट होकर एकता समरसता सद्भावना के साथ भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होते गए।

पदयात्रा के दौरान युवा कांग्रेस के पाली तानाखार विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल ने बताया कि आज़ादी के पहले अंग्रेजों द्वारा भारत में पहले फूट डालो और राजनीति करो की नीति अपनाते थे। और आज भारतीय जनता पार्टी भी फुट डालने का काम इर रही है। जिसके जवाब में कांग्रेस नेतृत्व में रॉहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है। जो 7 सितम्बर से 150 दिन चलेगी। उन्ही से प्रेरित होकर भारत जोड़ो यात्रा का आज पाली तानाखार में शुभारम्भ किया गया है। आज की पदयात्रा पोंडी उपरोड़ा से होते हुए लेपरा, गुरसियां, रेंगनियाँ होते हुए सरभोका में पहुंच कर समापन हुआ।

क्षेत्रीय विधायक मोहितराम केरकेट्टा भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए

युवा कांग्रेस द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा लेपरा से होते हुए गुरसियां को बढ़ रहा था उसी दौरान पाली तानाखार विधायक व मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मोहितराम केरकेट्टा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने उनके साथ कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की योजनाओं का लोगों को बीच आत्मसात करते हुए बताया कि युवा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखकर मेरा हौसला बढ़ा है मुझे विश्वास है कि राहुल गांधी की यात्रा को भी आप ऐतिहासिक बनाएंगे। राहुल गांधी कि भारत यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि आज हमारी संस्कृति पर हमारे संविधान पर आक्रमण हो रहा है। इसकी रक्षा के लिए राहुल गांधी करीब 3700 किलोमीटर की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा पर निकले हैं।

भारत भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत पोंडी उपरोड़ा सद्भावना भवन से की गई। आज की यात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे विधायक मोहितराम केरकेट्टा, सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि भोला गोस्वामी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कंवर, जिला उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता तानाखार विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल, विधानसभा उपाध्यक्ष उद्भव चन्द्रा, शिव नंदन कुजूर, अमर पुष्कर, विनोद कुर्रे, रामदास, शिवा जायसवाल, शिव रतन पोर्ते, अनिल श्रीवास, सुरेंद्र पोर्ते के साथ बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

युवा कांग्रेस के पाली तानाखार विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए यात्रा की शुरुआत से लेकर अंत तक जगह-जगह चौक चौराहों में लोगों ने यात्रा का अभिनंदन किया स्वागत किया। यात्रा में शामिल सभी लोगों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। उनके रास्तों में फूल चढ़ाए गए।