कटघोरा : युंका जिलाध्यक्ष विकास सिंग व उनके साथियों की पदयात्रा पहुंची राजधानी के करीब.. धरसीवां में भोजन कर निकलेंगे CM हाउस की ओर.

कटघोरा 6 नवंबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा जिला की मांग को लेकर कटघोरा से रायपुर CM हाउस तक पदयात्रा पर निकले युंका जिलाध्यक्ष विकास सिंह व उनके साथियों की पदयात्रा धरसींवा पहुंच चुकी हैं। उनके साथ आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा के पत्रकार साथी भी रायपुर तक कि पदयात्रा में सहभागी बनने पहुंचे हुए हैं। युंका जिलाध्यक्ष विकास सिंह की पदयात्रा में कटघोरा श्रमजीवी पत्रकार संघ सम्मलित रहा है। साथ ही अधिवक्ता संघ कटघोरा अध्यक्ष सुधीर मिश्रा का भी प्रोत्साहन मिलता रहा है।

आज धरसींवा में पदयात्री भोजन पश्चात विश्राम कर आगे की CM हाउस तक की पदयात्रा प्रारम्भ करेंगे। समस्त पदयात्रियों के पैरों में छाले व कदमों की सूजन से चलने में तकलीफ होने के बावजूद जाबांज सिपाही कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर निरंतर आगे बद्ग रही हैं। कटघोरा को जिला बनाने के लिए कटघोरा के समस्त राजनीतिक दल व सर्व सामाजिक संगठनों ने मिलकर प्रयास किया है और कर रहे हैं। निश्चित ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कटघोरा को जिला का दर्जा देने के लिए बाध्य होंगे।

आज छठवें दिन कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर निकली पदयात्रा में सिमगा से धरसींवा तक की पदयात्रा में कोरबा जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण विकास सिंह, शहर कांग्रेस कमिटी उपाध्यक्ष अरमान सिद्दीकी,युवा कांग्रेस के दबंग नेता इसाक खान, विधानसभा कटघोरा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, विधानसभा पाली तानाखार उपाध्यक्ष उद्भव चन्द्रा, मनीष सिंह, प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा, लक्क़ी राठौर, निखिल राठौर, एवं साथी रायपुर तक पद यात्रा करेंगे।