
कोरबा/पोंडी उपरोड़ा 1 नवम्बर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम गुरसियां में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें क्षेत्रीय जनपद सदस्य भोला गोस्वामी की ओर से राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय एकता दौड़ गुरसियां चौक से शुरू होकर एतमा नगर ( मुड़धूक्की) के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरसियां उच्च माध्यमिक विद्यालय तक निकाली गई. एकता दौड़ में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. राष्ट्रीय एकता दौड़ में ब्लॉक शिक्षाधिकारी, बीआरसी, व स्वास्थ्य विभाग के डॉ गिरी ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी.