VIDEO BILASPUR : दुर्गा विसर्जन झांकी के दौरान दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी…

बिलासपुर(सेंट्रल छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के बिलासपुर मूर्ति विसर्जन के दौरानद दो गुटों में झड़प हुआ है। इस दौरान दोनों गुट के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया है। पथराव में कई लोग जख्मी हुए हैं। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ है। पत्थरबाजी में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद के दौरान डीजे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके साथ ही मां की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए हैं खबर आ रही है कि डीजे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और माता का मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हुई है।

बताया जा रहा है कि बिलासपुर शहर में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे दो गुटों में आपसी विवाद हो गया। विवाद में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट की झांकी और साउंड सिस्टम में जमकर तोड़फोड़ की है। साथ ही पथराव किया है। डीजे और वाहनों में तोड़फोड़ कर मौजूद लोगों से भी मारपीट की गई। विसर्जन के दौरान दोनों गुट आगे पीछे चल रहे थे। इसी किसी बात को लेकर विवाद उपजा है। युवकों ने इस दौरान जमकर उत्पात मचाया।

देखे वीडियो..

सड़क किनारे खड़ी पब्लिक को भी निशाना बनाया गया। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार का है। एसपी ने विसर्जन पर विशेष सुरक्षा के मद्देनजर ड्यूटी लगाई है। बावजूद इसके पुलिस जवान मौके पर मौजूद नहीं थे। आपस में भिड़ने वाले पूजा समितियों के नाम चांटीडीह दुर्गा समिति और कुदुदंत दुर्गोत्सव समिति है। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर डंडे से भी प्रहार किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों समितियों में झांकी आगे निकालने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद ने भयंकर मारपीट का रूप ले लिया है। अब मामले को राजनैतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन की टीम स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। साथ ही वीडियो फुटेज से मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।