कोरबा : कार्यकर्ताओं की एकजूटता व सामंजस्य से आगे बढ़ता है संगठन.. भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर कोरबा का बारहवां द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न.

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (महासंघ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के एकजूटता व सामंजस्य से ही संगठन आगे बढता है। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने सदैव मजदूर, उद्योग व राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा है। कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन देश में नंबर वन स्थान पर है। इसे आगे भी बरकरार रखने क लिए आज भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बिलासपुर,कोरबा द्वारा ढेलवाडीह एसईसीएल कॉलोनी स्थित जागृति क्लब में बारहवां द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में प्रमुख रूप मुख्य वक्ता के. लक्ष्मा रेड्डी राष्ट्रीय कोयला उद्योग प्रभारी, जेबीबीसीआई प्रभारी, राधेश्याम जायसवाल बीएमएस छ्त्तीसगढ़ के उद्योग प्रभारी, श्री टिकेश्वर राठौर अध्यक्ष अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ, सीआईएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य, मजरूर हक अंसारी जेबीबीसीआई सदस्य एव कंपनी संचालन समिति सदस्य, लक्ष्मण चंद्रा पर्यावरण प्रमुख भारतीय मजदूर संघ, योगेश दत्त मिश्रा संगठन मंत्री बीएमएस छ्त्तीसगढ़, संजय सिंह कंपनी सुरक्षा समिति सदस्य, अशोक सुर्यवंशी महामंत्री भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन कोरबा उक्त अधिवेधन में उपस्थित हुए।

कोरबा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए के लक्ष्मण रेड्डी, कोल उद्योग प्रभारी के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में हमारी संगठन भारत में पहले पायदान पर है ।उसका मुख्य कारण हमारे संगठन सदैव ही कर्मचारियों के हित में कार्य करती आई है और भविष्य में भी कर्मचारियों के हित में कार्य करती रहेगी ।उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि कोल कर्मियों की वर्तमान में जो 11 वेतन समझौता होने जा रहा है, वह कर्मचारियों के हित में होगा ।साथ ही उन्होंने कहां कि कर्मचारियों को सीएमपीएफ, चिकित्सा सुविधा, बच्चों की शैक्षणिक व्यवस्था ,सेवानिवृत्ति पश्चात चिकित्सा लाभ इन सभी बातों को विस्तार पूर्वक रखते हुए उन्होंने कहा कि11 वा वेतन समझौता मैं सभी बातों का उल्लेख करते हुए कर्मचारी हित में काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा की जहां हमारी संगठन कर्मचारियों के हित में सदैव कार्य करती है। कर्मचारियों को भी अपना भरोसा इस संगठन के प्रति जताना होगा। कोरबा जिले के अंदर संचालित एशिया की सभी मेगा प्रोजेक्ट खदानें यही है। जहां की कर्मचारियों को आज भी उनके हक एवं अधिकार के तहत वेतन नहीं मिल रहा है ।और ना ही उनके परिवारों को चिकित्सा लाभ मिल पा रहा है। और ना ही बच्चों को उचित शिक्षा हेतु सुविधा दी जा रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन एवं उनके द्वारा कमाई हुई सीएमपीएफ की राशि भी समय पर प्रबंधन उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इन सभी चीजों को लेकर हमारे संगठन पूर्ण प्रयासरत है। संगठन अपने कार्य करते हुए इनके अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी। श्री रेड्डी ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि एसईसीएल कंपनी में प्रबंधन द्वारा कोरोना काल को अवसर मानते हुए कर्मचारियों कि बहुत से हित एवं लाभ को ध्यान नहीं दिया है ।उस पर संगठन अपने सभी फोरम ओ से प्रबंधन द्वारा वार्तालाप के माध्यम से कर्मचारियों के हित में लड़ाई शुरू कर दी है।

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (महासंघ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के एकजूटता व सामंजस्य से ही संगठन आगे बढता है। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने सदैव मजदूर, उद्योग व राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा है। कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन देश में नंबर वन स्थान पर है। इसे आगे भी बरकरार रखने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर ही है।अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे श्री टिकेश्वर सिंह राठौर जी के द्वारा सभी मंचस्थ अतिथियों तथा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए ,सभी से आग्रह किया की बीएमएस संगठन को आगे बढ़ाने में जिस जोश और खरोश के साथ आप सभी ने हमारी संगठन पर भरोसा जताकर प्रवेश लिया है। संगठन भी आपके कार्य के प्रति खरा उतरेगी। तत्पश्चात सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर अधिवेशन के समापन की घोषणा की गई।