

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 8 मार्च को मनाया जाता है. विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 8 मार्च को मनाया जाता है. विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

छ्त्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कटघोरा द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कटघोरा वन मण्डल में नवपदस्थ DFO हेमलता यादव का पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। वर्तमान DFO हेमलता यादव कटघोरा डिवीजन में पूर्व में SDO के पद पर कार्यरत रहीं हैं उनके कार्यकाल के दौरान उनकी सबसे बड़ी कार्यवाही मानगुरु पहाड़ के अवैध पेड़ कटाई के दौरान कोसम तस्करों द्वारा बड़ी मात्रा में कोसम का अवैध भंडारण कटघोरा पशु चिकित्सालय के पीछे छुपाकर रखा गया था। इस मामले में बड़ी कार्यवाही हेमलता यादव द्वारा की गई थी। छ्त्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पूर्व में कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 महिला कोरोना योद्धाओं का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया गया था।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कटघोरा DFO हेमलता यादव ने पत्रकारों का अभिवादन करते हुए महिला दिवस पर अपने विचार रखते हुए बताया कि हमारा समाज जितना भी जागरूक हो जाए, लेकिन आज भी महिलाएं अपने सम्मान के हक की लड़ाईयां लड़ते हुए नजर आती हैं. ऐसे में महिलाओ को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने जैसी चीजों के प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है.जब हमारे समाज में महिलाओं को बराबरी का हक मिलेगा, वो सम्मान से इस समाज में रह पाएंगी, तभी तो हमारा समाज एक सभ्य समाज कहलाएगा.
छ्त्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कटघोरा द्वारा DFO के सम्मान के दौरान अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, उपाध्यक्ष व जिला प्रवक्ता शारदा पाल, सचिव आशुतोष शर्मा, ब्लॉक प्रवक्ता आलोक पांडेय, जितेंद्र गुप्ता, हर्ष शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
