कोरबा : भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का प्रथम कटघोरा नगर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत.. कांग्रेस सरकार को लेकर कही ये बात.

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का शुक्रवार को प्रथम कटघोरा नगर आगमन पर भाजयुमों युवा मोर्चा एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। साथ ही कटघोरा भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संजीत सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा, प्रभारी विवेक मार्कण्डेय, चिंटू अग्रवाल,, भाजयुमों प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल मंडल अध्यक्ष धनु दुबे अजय धनोदिया , मनोज नायडू उमाकांत डिक्सेना ,रूपेश डिक्सेना ,टीकम पाल तथा बड़ी संख्या भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने कटघोरा के न्यू बस स्टैंड में नारेबाजी और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। फिर बाइक रैली निकाल कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे।

स्वागत कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से प्रदेश में अराजकता का माहौल है। झूठ के पुलिन्दों से यह सरकार बनी है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने युवाओं , महिलाओं, किसानों सहित पूरे प्रदेश को ठगा है। गंगा जल की झूठी कसम खाने वालों को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी । उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को 2023 में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि देश का किसान स्वतंत्र और सशक्त हो इसके लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि विपक्षी पार्टियां प्रमुख रूप से कांग्रेस जिन्होंने सदैव किसानों को ठगा ही है, किसानाें के लिए कभी भी भला नहीं किया, वो भी किसान आंदोलन को हवा दे रही हैं।

मिशन 2023 की तैयारी शुरू

प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित साहू के प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और इस बात का विश्वास दिलाया कि उनके उम्मीदों पर वे खरा उतरेंगे और यहां एक बेहतर टीम गठित करेंगे। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कोरबा जिले जिले की चारों सीटें भाजपा को लौटाकर प्रदेश में अव्वल स्थान दिलाएं।

प्रभारी विवेक मार्कण्डेय के जन्मदिन पर काटा केक, दी शुभकामनाएं

कटघोरा नगर में प्रथम नगर आगमन पर भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने आज कटघोरा प्रभारी विवेक मार्कण्डेय जन्मदिन पर कार्यकत्ताओं के बीच उनका जन्मदिन मनाया और केक काटकर विवेक को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विवेक मार्कण्डेय के द्वारा भाजपा पार्टी के लिए किए जा कार्य की सराहना की और आगामी 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयार रहने और पार्टी के लिए पूरी मेहनत के साथ कार्य करने के लिए कहा।