कटघोरा : मुक्तांजली वाहन और स्कार्पियो के बीच हुई भिड़ंत.. 6 लोगों को आई गंभीर चोट.. सभी घायलों का कटघोरा CHS में चल इलाज.

कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): – आज सुबह तड़के लगभग 6 बजे छुरी के पास मुक्तांजली वाहन और स्कार्पियो के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें मुक्तांजली वाहन के ड्राइवर सहित स्कोर्पियो में सवार 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को 108 की मदद से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

आज सुबह लगभग 6 बजे छुरी समीप सलोरा के पास दर्री की ओर जा रही मुक्तांजली वाहन और कोरबा की ओर सा आ रही स्कार्पियो के बीच जबरजस्त भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में मुक्तांजली के ड्राइवर जितेंद्र कुमार यादव को गंभीर चोट आई और स्कार्पियो में सवार 5 लोगों को गंभीर चोटें आई है। दर्घटना पश्चात स्थानीय लोगों ने 108 को सूचित किया। 108 संजीवनी एक्सप्रेस तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। घायलों का इलाज कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।