कटघोरा वनमण्डल में राष्ट्रीय कृत वन उपज सागौन पेड़ों की अवैध तस्करी जोरों पर.. उच्च अधिकारियों की मिलीभगत का बड़ा खेल चल रहा वनमण्डल में.

कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) :- कोरबा जिले के वनमण्डल के जंगलों में राष्ट्रीय कृत वन उपज अवैध सागौन की तस्करी जोरों पर चल रही है। ताज़ा मामला पसान रेंज के लैंगा सर्किल से तस्करों ने 30 सागौन पेड़ों की अवैध कटाई की है। जिसकी कीमत 12 लाख के आसपास है, वहीं इस मामले में उच्च अधिकारियों की भूमिका अहम बताई जा रही है। जिससे नीचे का अमला कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

कोरबा के जंगलों में सौगात की अवैध तस्करी जोरों पर है। ताज़ा मामला कटघोरा वनमंडल के लैंगा सर्किल का है। यहां कर्री बीट के खम्हरिया जंगल में तस्करों ने करीब 30 से अधिक सागौन के बेशकीमती पेड़ काट दिए। काटे गए पेड़ो के ठूठ मौके पर अब भी मौजुद। चोरी गए पेड़ो की कीमत करीब 12 लाख से अधिक की बताई जा रही है। इधर वन महकमे मामले में प्राथमिकी दर्ज करना भी जरूरी नहीं समझ रहा। ये तो केवल एक बीट का मामला है सूत्रों के मुताबिक अकेले कटघोरा वनमण्डल में सैकड़ो सागौन के पेड़ काटे गए है जिसमे मंडल के बड़े अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है जिससे नीचे का अमला कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। वही रेंजर ने बताया कि 9 तारीख की सूचना मिली थी जहां कुछ पेड