सत्र 2022 के लिए अंडर19 पुरुष वर्ग क्रिकेट ट्रॉयल 2 अक्टूबर को लाल मैदान में


कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़)अजय राय:- छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार सत्र 2022 हेतु विभिन्न वर्गों के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन अक्टूबर व नवंबर माह में आयोजित किये जायेंगे।दरअसल कोरोना काल में क्रिकेट की समय सारिणी सुचारू रूप से समपन्न नही हो सकी लिहाज़ा आगामी खेल सत्र 2022 के लिए सीएससीएस द्वारा चयन तिथियों बक ऐलान कर दिया है।इस बीच अंडर19 पुरुष वर्ग का सेलेक्शन ट्रायल 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से लाल मैदान में आयोजित किया जायेगा।जहां सभी खिलाड़ियों को अपना नवीन पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के लिए अंतिम 5 वर्ष की अंक शुची की रंगीन छायाप्रति 2 पासपोर्ट साईज फ़ोटो व पंजीयन शुल्क 500/- प्रति खिलाड़ी जमा करना अनिवार्य है।यह जानकारी कोरबा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव बी बी साहू ने दी।