भारतीय जनता पार्टी कटघोरा मंडल के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर नगर पंचायत छुरीकला में “गांधी संकल्प यात्रा”

हिमांशु डिक्सेना कोरबा (कटघोरा) :- भारतीय जनता पार्टी कटघोरा मंडल द्वारा छुरी नगर में गांधी संकल्प यात्रा निकाल कर छुरी में भ्रमण कर , मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए निरस्त करने को लेकर जनसम्पर्क कर पदयात्रा के माध्यम से जनजागृति लाने का कार्यक्रम कटघोरा क्षेत्र के पूर्व विधायक,छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव रहे व जनसम्पर्क कार्यक्रम के जिला संयोजक श्री लखन लाल देवांगन जी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें मण्डल अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी,महामंत्री श्री सतीश जायसवाल जी, युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री श्री राजेश यादव जी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री संतोष देवांगन जी, नगर पंचायत छुरीकला की उपाध्यक्षा श्रीमती सुशीला बिंझवार जी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरानंद पंजवानी जी, करुणा शंकर देवांगन जी,रामधन देवांगन जी,रामकृष्ण दुबे जी,संजू यादव जी, होरीलाल चेलकर जी,गौरीशंकर देवांगणजी, लख्खू देवांगन जी,रमेश श्रीवास जी, टिकैत डोंगरे जी, नवीन दुबे जी,चुन्नी लाल देवांगन जी,उमेंदा देवांगन जी, डॉ एम के विश्वास जी, श्यामी साहू जी, प्रमोद साहू जी, जिव्रखं साहू जी, महिला मोर्चा से उमा शुक्ला जी, गायत्री श्रीवास्तव जी, द्रोपती देवांगन जी, शतरूपा शुक्ला जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।