शासकीय हाई स्कूल मदनपुर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया, विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित..

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़):- शासकीय हाई स्कूल मदनपुर एवं प्राथमिक शाला चिताघुटरी में कृष्ण जन्मोत्सव पर्व को पूरे उमंग से मनाया गया।इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष जगदीश ध्रुव की उपस्थिति में संस्था के व्याख्याता विनोद जायसवाल ने विद्यार्थियों को कर्मयोगी कृष्ण के जीवन को आत्मसात करने को कहा ।तत्पश्चात हाईस्कूल मदनपुर में विद्यार्थियों के लिए मटका सजाओ,बांसुरी सजाओ एवं योगेश्वर कृष्ण के बाल लीलाओं को चित्रकला के माध्यम से व्यक्त करने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्राथमिक शाला चिताघुटरी में अर्पिता एवम विभा ने राधा कृष्ण के स्वरुप को जीवंत किया।मटका सजाओ मे चांदनी प्रथम,अनुष्का द्वितीय,बांसुरी सजावट में विमलेश्वरी प्रथम,मिलन द्वितीय,चित्रकला में मिलन प्रथम एवं दुर्गा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का विधिवत संचालन व्याख्याता कुमुदिनी एवम चिताघुटरी के प्रधानपाठक अर्चना किंडो ने किया। व्याख्याताकमलेश्वरी साहू का मार्गदर्शन एवंअंशु सहितअन्य विद्यार्थियों की सहभागिता प्रशंसनीय थी।