नवीन सिंह ने दी सीएम बघेल को जन्मदिन की बधाई ,ढाई मीटर लंबा केक किया भेंट

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़):- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर आज पाली व जिले के कॉंग्रेस पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं ने रायपुर जाकर श्री बघेल को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
CM श्री बघेल के कट्टर समर्थक नवीन सिंह (सदस्य-श्रम कल्याण मण्डल छत्तीसगढ़ शासन )
(सचिव-प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़) के नेतृत्व में कोरबा जिले से शिवकला कँवर (अध्यक्ष-जिला पंचायत कोरबा), श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नरेश देवांगन कवर समाज अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कंवर आदि के साथ में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रायपुर राजधानी जाकर मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन की खुशियां बांटी। बघेल को श्रम कल्याण मंडल की ओर से सदस्य गण नवीन सिंह, नरेश देवांगन, जिला पंचायत कोरबा की ओर से शिव कला कंवर; विधायक मोहित राम केरकेट्टा के द्वारा पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र और कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की ओर से महा माला से स्वागत अभिनंदन किया गया। श्रम कल्याण मंडल की ओर से लाए गए ढाई मीटर लंबे केक को काटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन की बधाई स्वीकार की।इस केक मे भूपेश बघेल के महत्वकांक्षी योजनाओं को अंकित किया गया था। जिसे देखकर स्वयं सीएम बघेल प्रफुल्लित हो उठे थे मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ बुके स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए उपस्थित काँग्रेस जनों को धन्यवाद ज्ञापित भी किया।