निगम का पांचवा महापौर होगा पिछड़ा वर्ग से

डैक्स (कोरबा):- कोरबा शहर का पांचवा महापौर ओबीसी वर्ग से होगा। बुधवार को रायपुर में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दूसरी बार ऐसा होगा जब कोरबा शहर का महापौर पिछड़ा वर्ग से होगा। इसके साथ ही अब टिकट के दावेदारों की कतार लग गई है।
नगर पालिक निगम कोरबा के पांचवे महापौर के लिए आगामी दो महीनों में निकाय चुनाव सम्पन्न होंगे। निकाय चुनाव के लिए हर साल महापौर व अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाती है। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कोरबा निगम में महापौर के लिए इस बार ओबीसी के लिए आरक्षण हो सकता है।
कांग्रेस जाता सकती है धरम पर भरोसा
नगर कोरबा की सीट सामान्य होने के बाद पिछड़ा वर्ग के नेताओ को टिकट मिलने की उम्मीद जगी है। तो वही कांग्रेस के दिग्गज नेता धरम निर्मल को इस महापौर की टिकट से चुनाब लड़ने का मौका मिल सकता है। गुटीय राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस के लिये कार्य करने वाले श्री निर्मले का पार्टी में एक अलग इमेज है। पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का मौका देती है तो कांग्रेस नगर निगम कोरबा में विजयी हो सकती है।
भाजपा देवांगन पर लगा सकता है दांव
नगर निगम के महापौर की सीट आरक्षण होने के बाद पार्टी के पदाधिकारी विनिंग कंडिडेड की तलाश कर रहे है। नगर निगम कोरबा के पूर्व में महापौर रहे लखन देवांगन टिकट की रेस में आगे दिख रहे है। भाजपा नगर निगम की सत्ता पर काबिज होने लिए लक्जन देवांगन पर दांव लगा सकती है।