कटघोरा नगरीय निकाय चुनाव के पहले कटघोरा अध्यक्ष सीट सामान्य वर्ग में चयन होने से कटघोरा के पूर्व अध्यक्ष रतन मित्तल के दोबारा चुनाव लड़ने के कयास बढ़े

डेक्स (कोरबा) :- प्रदेश में बहुत जल्द ही नगरीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं। इस वजह से सभी निकायों में अध्यक्ष के लिए आरक्षण वर्ग के चयनित होने का इंतजार चल रहा था लोगों को, लेकिन आज सभी निकायों के आरक्षण वर्ग का चयन कर लिया गया है। इस बार कटघोरा नगर में अध्यक्ष पद को सामान्य वर्ग रखा गया है। जिससे कटघोरा नगर पालिका में तीन बार अध्यक्ष रह चुके, कटघोरा के रतन मित्तल के इस चुनाव में पुनः वापसी की अटकलें दूर हो गई हैं। कटघोरा वासियों को अब नए अध्यक्ष की आस किस पर है, यह आने वाला समय बताएगा। लेकिन कटघोरा के वरिष्ट कांग्रेस नेता रतन मित्तल को यदि पार्टी इस बार मौका देती है, तो वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं। कटघोरा के कुछ लोगों का मानना है कि रतन मित्तल के पिछले कार्यकाल में कटघोरा नगर अपने विकास की ओर थी, लेकिंन बीते पांच वर्षों में कटघोरा नगर विकास से कोसों दूर चली गई है। तो इस बार रतन मित्तल पर उम्मीद जताई जा सकती है। अगर कांग्रेस पार्टी रतन मित्तल को मैदान में उतारती है तो कटघोरा नगर वासियों को नगर विकास की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। तथा नगर के लोगों में रतन मित्तल अच्छे खासे लोकप्रिय हैं। और इसका लाभ रतन मित्तल को मिलेगा यह तय है