पुलिस अधीक्षक ने विभाग के कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित


कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़)अजय राय:- वैश्विक माहमारी कोविड-19 में कोरोना काल के दौरान पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को कोरबा पुलिस कप्तान ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी द्वारा विभाग के कोरोना वारियर्स को सम्मानित किये जाने की बात कही गयी थी जिस पर अमल कर कोरबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ,व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न थाना,चौकी और पुलिस सहयता केन्द्रों से चयनित अधिकारियों कर्मचारियों को यह पुरस्कार व सम्मान पत्र प्रदान की गया।गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान उत्पन्न परिस्थियों और चुनौतियों को मुस्तैदी और सतर्कता से जवानों ने निभाया। इस दौरान पुलिस के कर्त्तव्य परायण जवानों ने क्वेरण्टाइन सेंटर, आइसोलेशन सेंटर, कोविड हास्पिटल, पुलिस चेक पोस्ट, पेट्रोलिंग टीम, पॉइंट ड्यूटी, वेक्सिनेशन सेंटर, हॉटस्पॉट जोन, कंटेन्मेंट जोन,माइक्रो कंटेन्मेंट जोन, कंट्रोल रूम, व्हीकल पेट्रोलिंग टीम आदि विभिन्न स्थानों पर अपनी ड्यूटी और दायित्व को सहज रूप से निभाया।
कोरोना काल के चरम पर मानवता का परिचय देते हुए ड्यूटी कर रहे जवानों द्वारा प्रवासी श्रमिको, राहगीरों और जरूरत मंदों को भोजन और दैनिक आवश्यकता की गयीं,पुलिस कप्तान द्वारा सम्मानित किए गए जवानों ने नाम निम्न है।

  1. उ.नि. एन. एल राठिया-रजगामार
    02.स.उ.नि. गणेश महिलांगे,बालको
    03.स.उ.नि. आर एस मिश्रा,पाली
    04.स उ नि. अजय कुमार सोनवानी, दर्री
    05.स उ नि. कृष्णपाल कंवर बांकीमोंगरा
    06.स उ नि. मो.आरिफ शेख मुख्यालय
    07.स उ नि. आजुराम खुसराम लेमरू
    08.HC प्रवीण लाल कोतवाली
    09.HC धनराज मिश्रा CSEB चौकी
    10.HC चंद्रपाल खांडे दीपका
    11.HC खगेश राठौर कुसमुंडा
  2. आर.चिरंजीव करतला
  3. उमेश दुबे उरगा
    14.दिनेश श्याम अजाक
    15.कौशल प्रसाद पसान
    16 विद्या सागर रात्रे कोरबी
    17 संजीव सिंह बांगो
    18 होमेल तिग्गा मोरगा
    19 नीलम कुजूर चैतमा
    20 चंद्रशेखर पांडेय कटघोरा
    21 रोशन पांडेय जटगा
    22 आशीष साहू हरदीबाजार
    23 रामचन्द्र राजपूत यातायात
    24 नवीन खलखों
    25 योगेश मानिकपुर
    26 राकेश कुमार खूंटे श्यांग