झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के राजेश यादव को प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी बनाया

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़):- भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश यादव महेंद्र पंडित ने कोरबा जिला से कटघोरा विधानसभा के राजेश यादव को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी बनाया है
ज्ञात हो कि श्री यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीतिक से शुरुआत कर लगातार दायित्व का निर्वहन करते रहे भाजपा प्रदेश संगठन ने भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाकर उसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया था साथ ही इन्हें कुरूद विधानसभा विस्तारक व महासमुंद लोकसभा का विस्तारक बनाकर 2 साल के लिए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी के निर्देशन में पूर्णकालिक के रूप में 2 साल तक पार्टी संगठन का सेवा किया। इसके परिणाम स्वरूप पार्टी संगठन ने इन्हें झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी बनाकर कटघोरा विधानसभा के लिए ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि कटघोरा विधानसभा से ग्रामीण क्षेत्र के होने के बावजूद राजेश यादव को प्रदेश में बड़े-बड़े विभिन्न दायित्व मिला। इनकी कार्यशैली लगन पार्टी के प्रति निष्ठा इनको लगातार ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिला विधानसभा विस्तारक रहते हुए कुरूद विधानसभा में शानदार जीत का सफलता मिला था। साथ ही महासमुंद लोकसभा में भी जीत हासिल हुई। विस्तारकीय कार्य पूर्ण होने के बाद घर वापसी पर लगातार बूथ स्तर पर कटघोरा विधानसभा में कार्य करते रहे। दीनदयाल जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन को आत्मसात करते हुए अपने राजनीतिक कैरियर को निरंतर गति प्रदान कर रहे हैं राजनीतिक जीवन में गुटबाजी व्यक्तिवाद से दूर रहते हुए इन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहे।
श्री यादव राष्ट्रवादी व राष्ट्रीय है विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित होकर लगातार राष्ट्र हित के लिए कार्य कर रहे हैं ।भाजपा युवा मोर्चा सूरजपुर जिला के प्रभारी रहते हुए इनके द्वारा 1 बूथ 20 यूथ को प्रदेश में अव्वल स्थान पर लाया तथा ब्लड डायरेक्टरी 5000 युवाओं का बनवाकर रायपुर में तत्कालिक राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन से प्रदेश महामंत्री पवन साय जी,पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा की उपस्थिति में विमोचन करवाया था। विमोचन के दौरान सूरजपुर जिला के युवाओं में काफी उत्साह था। सूरजपुर जिला के युवा कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान था। जिसमें सूरजपुर जिला के जिला अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बहुत मेहनत किया था आज वर्तमान में वह भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। ज्ञात हो कि श्री यादव के सूरजपुर जिला टीम में काम करने वाले सभी युवा साथी विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।