भिलाई में कबूतर चोरी , दो बच्चों ने चुराए 19 कबूतर, समझाइश के बाद पुलिस ने छोड़ा बच्चों को.

दुर्ग भिलाई ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : भिलाई खुर्सीपार जागीरदार चौक के पास के मोहल्ले में कुछ परिवार कबूतर पालने के शौकीन हैं। अचानक कबूतरों की चोरी होना शुरू हुआ। 7 दिनों में तीन घरों से दो-दो बार चोरी हो गये।


एक-एक करके कुल 19 कबूतर चोरी हो गये। कबूतर मालिकों ने इसकी शिकायत खुर्सीपार थाने में की। चोरी नये तरीके की थी। पकड़ने के लिए तरीका भी अलग अपनाया गया। आसपास के चार मुहल्लों को चिन्हित कर प्रत्येक घर का सर्वे किया गया। बड़ी मुश्किल से यह पता चला कि एक घर मे पालतू जानवर पक्षी बहुत दिखते हैं। पुलिस उस घर पर गई। देखा तो उस मकान के एक पूरे कमरे में काफी संख्या में कबूतर है। दो बच्चे उनको दाना दे रहे हैं। उन्हें पूछा गया ये सब तुम्हारे है। जवाब आया हां। कंहा से लाये? बड़ी मासूमियत भरा जवाब आया चोरी किये हैं सर । क्यों चोरी किए? पालना अच्छा लगता है पर खरीदने के लिए पैसे नहीं है। और क्या चुराते हो? कुत्ते के बच्चे भी चुरा लेते हैं। देखा गया तो कुत्ते के कुछ छोटे पिल्ले भी थे। कबूतर मालिकों को बुलाया गया। उनने झट अपने कबूतर पहचान लिए। बच्चों के मां-बाप को समझाया गया। बच्चों को उनकी गलती का अहसास हुआ। जिनके कबूतर थे वापस किये गए। कबूतर मालिको ने पुलिस का धन्यवाद किया।