शिक्षा और जनजातीय विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम!
। सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय) हरदीबाजार।पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चोढ़ा में आदिवासी बालक छात्रावास आश्रम के नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया।
इस दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि ₹1 करोड़ 68 लाख की लागत से बनने वाला यह आश्रम क्षेत्र के आदिवासी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा एवं बेहतर आवासीय सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगा। इससे विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण मिलेगा तथा उनकी शिक्षा को नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दुष्यंत शर्मा, सरपंच श्रीमती सुनीता करपे , वरिष्ठ भाजपा नेता कार्तिक राम सरूते , अमरीका करपे , नवरतन सिंह , गिरधर सिंह , शिवनंदन सिंह यादव , मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, शामिल चैतराम यादव , राजेश श्रीवास , जगन्नाथ पोर्ते, झामूलाल पटेल सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विधायक ने कहा हमारा संकल्प है कि क्षेत्र का प्रत्येक बच्चा बेहतर शिक्षा, बेहतर संसाधन और उज्ज्वल भविष्य के अवसर प्राप्त करे।