कटघोरा में 26 नवंबर से ‘नगर सरकार आपके द्वार’ अभियान: अध्यक्ष राज जायसवाल ने जारी किया सभी 15 वार्डों के शिविरों का कार्यक्रम, शासन की योजनाओं का मौके पर मिलेगा लाभ

कटघोरा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़)। नगर पालिका परिषद कटघोरा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज जायसवाल ने नगर में ‘नगर सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सभी 15 वार्डों में विशेष शिविरों के आयोजन का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह अभियान आगामी 26 नवंबर 2026 से शुरू होकर 14 जनवरी 2027 तक चलेगा।

​अध्यक्ष राज जायसवाल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि सभी 15 वार्डों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविरों के आयोजन की रूपरेखा व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

​प्रत्येक वार्ड में भ्रमण और योजनाओं का शिविर

अध्यक्ष राज जायसवाल ने बताया कि ‘नगर सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है। शिविर के दौरान नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी वार्डों का भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही शिविर स्थल पर शासन की सभी प्रमुख योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिक अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दे सकेंगे और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

​शिविरों का वार्डवार विस्तृत कार्यक्रम:

  1. ​26.11.2026 (गुरुवार) – वार्ड क्रमांक 07: वार्ड क्र. 07, सांस्कृतिक मंच, महेशपुर।
  2. ​30.11.2026 (सोमवार) – वार्ड क्रमांक 08: वार्ड क्र. 08, दुर्गा पंडाल मंच।
  3. ​03.12.2026 (गुरुवार) – वार्ड क्रमांक 09: वार्ड क्र. 09, लक्ष्मी केंवट घर के पास एवं लक्ष्मी चाल के पास।
  4. ​07.12.2026 (सोमवार) – वार्ड क्रमांक 10: पुरानी बस्ती, चांदनी चौक।
  5. ​10.12.2026 (गुरुवार) – वार्ड क्रमांक 11: आमन हसन अली घर के पास।
  6. ​14.12.2026 (सोमवार) – वार्ड क्रमांक 12: वार्ड क्र. 12, धर्मशाला स्कूल पारा, जुराली।
  7. ​17.12.2026 (गुरुवार) – वार्ड क्रमांक 13: वार्ड क्र. 13, सांस्कृतिक मंच, पटेलपारा।
  8. ​21.12.2026 (सोमवार) – वार्ड क्रमांक 15: वार्ड क्र. 15, विश्वकर्मा मंच एवं सामुदायिक भवन, बरभांठा के पास।
  9. ​24.12.2026 (गुरुवार) – वार्ड क्रमांक 14: नवधा चौक मंच।
  10. ​28.12.2026 (सोमवार) – वार्ड क्रमांक 01: छिर्रा मंच।
  11. ​31.12.2026 (गुरुवार) – वार्ड क्रमांक 02: सांस्कृतिक मंच, पीपल चौक।
  12. ​04.01.2027 (सोमवार) – वार्ड क्रमांक 03: वार्ड क्र. 03, सांस्कृतिक भवन।
  13. ​07.01.2027 (गुरुवार) – वार्ड क्रमांक 04: बाजार मोहल्ला पौनी पासारी एवं कस्तूरबा आवास के पास।
  14. ​11.01.2027 (सोमवार) – वार्ड क्रमांक 05: सांस्कृतिक मंच, नवागांव।
  15. ​14.01.2027 (गुरुवार) – वार्ड क्रमांक 06: चंपा गली।

​अध्यक्ष ने की वार्डवासियों से शामिल होने की अपील

नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने नगर के सभी नागरिकों और वार्डवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्ड के निर्धारित तिथि और स्थल पर आयोजित होने वाले शिविरों में भारी संख्या में पहुंचें। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं, मांगों या शासन की विभिन्न योजनाओं (जैसे राशन कार्ड, पेंशन, आवास, पेयजल, सफाई आदि) से जुड़े कार्यों के लिए इन शिविरों में आकर सीधे लाभ उठाएं।