
रायपुर ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): छत्तीसगढ़ में कोरोना बेकाबू हो गया है. रविवार को प्रदेश में 12,666 नए मरीज सामने आए हैं. वहीं 190 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. 11,223 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए. राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1,23,835 पहुंच गई है.

छत्तीसगढ़ में रविवार को 12,666 नए केस, 190 की मौत
राजधानी रायपुर में कोरोना बेलगाम
प्रदेश के सभी 28 जिलों में टोटल लॉकडाउन के बावजूद प्रदेश में कोरोना मरीजों और मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को राजधानी रायपुर में 1,639 नए मरीज मिले हैं. 44 लोगों की मौत कोरोना से हुई है.
मौत के आंकड़े
| तारीख | मौत |
| 16 अप्रैल | 138 |
| 17 अप्रैल | 138 |
| 18 अप्रैल | 170 |
| 19 अप्रैल | 165 |
| 20 अप्रैल | 181 |
| 21 अप्रैल | 183 |
| 22 अप्रैल | 197 |
| 23 अप्रैल | 219 |
| 24 अप्रैल | 203 |
| 25 अप्रैल | 190 |
लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
| तारीख | नए मरीज |
| 7 अप्रैल | 10310 |
| 8 अप्रैल | 10652 |
| 9 अप्रैल | 11447 |
| 10 अप्रैल | 14098 |
| 11 अप्रैल | 10,521 |
| 12 अप्रैल | 13,576 |
| 13 अप्रैल | 15,121 |
| 14 अप्रैल | 14,250 |
| 15 अप्रैल | 15,256 |
| 16 अप्रैल | 14,912 |
| 17 अप्रैल | 16,083 |
| 18 अप्रैल | 12,345 |
| 19 अप्रैल | 13,834 |
| 20 अप्रैल | 15,625 |
| 21 अप्रैल | 14,519 |
| 22 अप्रैल | 16,750 |
| 23 अप्रैल | 17,397 |
| 24 अप्रैल | 16,731 |
| 25 अप्रैल | 12,666 |
राज्य के टॉप 3 जिले में एक्टिव केस
| रायपुर | 1,639 |
| दुर्ग | 1,355 |
| बिलासपुर | 988 |
दुर्ग में लगातार हालात खराब
दुर्ग में रविवार को 1,355 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. वहीं 21 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है. बिलासपुर में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं. 988 मरीज सामने आए हैं. वहीं 35 मरीजों की मौत हुई है.
मौत के मामलों ने बढ़ाई चिंता
प्रदेश में मौत के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. पिछले तीन दिनों से 200 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं, हालांकि रविवार को मरने वालों का आंकड़ा थोड़ा जरूर कम हुआ है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 190 लोगों की मौत कोरोना से हुई है.
57,225 लोगों की हुई टेस्टिंग
प्रदेश में जिस तरह लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा है, उसी तरह प्रदेश में कोरोना टेस्ट भी लगातार बढ़ाए जा रहे हैं. शनिवार को प्रदेश में 41,150 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है, जिसमें प्रदेश में 12,666 कोरोना मरीज पाए गए.
सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ व्यूरो रिपोर्टर…।.