
कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़) :- पुष्प पल्लव आवासीय परिसर की महिलाओं द्वारा हरियाली सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,
22 अगस्त 2026 को पुष्प पल्लव कॉलोनी लाटा ,NTPC, जमनीपाली में सावन उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम में पुष्प पल्लव कॉलोनी के सभी आयु वर्ग की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम, गीत-संगीत, नृत्य तथा सावन से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी ने हरियाली और सावन की उमंग से सराबोर वातावरण का आनंद लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और आयोजन को यादगार बनाया। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं कॉलोनीवासियों का आभार उपहार देकर व्यक्त किया।