नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष का भाजपा मंडल दर्री में प्रथम आगमन पर स्वागत किया..

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़)अजय राय:- आज दिनाँक 20/03/2021 शनिवार को मंगल भवन दर्री में नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आदरणीया दीदी श्रीमती बैशाली रत्नपारखी जी व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आदरणीय भैया ताज सिद्दीकी जी का दर्री मंडल में प्रथम आगमन पर मंडल प्रभारी आदरणीय संदीप सहगल जी के गरिमामय उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया व मंडल के कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से परिचय किया गया। मंडल अध्यक्ष आदरणीय नारायण सिंह ठाकुर जी ने स्वागत व परिचयात्मक बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तत्पश्चात क्रमशः मंडल प्रभारी आदरणीय संदीप सहगल जी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष आदरणीय ताज सिद्दीकी जी ने भी संबोधित किया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती वैशाली रत्नपारखी जी ने अपने संबोधन में मातृशक्ति का संक्षिप्त परिचय देते हुए संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदरणीय पंकज सोनी जी, जिला कार्यसमिति सदस्य आदरणीय ईश्वर प्रसाद साहू जी,जिला कार्यालय सह प्रभारी आदरणीय दीपक खड़ायत जी, मंडल उपाध्यक्ष आदरणीया दीदी राधा महंत जी, आदरणीय राज जयसवाल जी,आदरणीय कृष्णा यादव जी,महामंत्री मनोज लहरे जी,मंडल मंत्री आदरणीया पुराईन बाई कंवर जी, आदरणीय राजेश प्रजापति जी, रामपुर विधानसभा प्रभारी मो.न्याज नूर आरवी जी,पूर्व मंडल महामंत्री आदरणीय अनिल यादव जी,आदरणीय प्रवीण रत्नपारखी जी,आदरणीय राम अवतार पटेल जी,आदरणीय लल्लन सिंह जी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदरणीया हेमा पांडे जी,आदरणीया स्वाति कश्यप जी,आदरणीया पुष्पकला साहू जी,आदरणीया खुशबू सिंह जी,पार्षद फिरत साहू जी,कविता नारयण राजपूत जी,ममता बालीराम साहू जी,सुनीता पांडे जी,विद्या शुक्ला जी,पावन बाई जी,ललिता साहू जी,मोगरा साहू जी, चंद्रिका साहू जी,गौरी साहू जी,फाल्गुनी राय जी,सुरजा चंद्रा जी,राधा बाई,सविता देवी,ललिता देवी,सुलस पांडे,पंच कुँवर पटेल जी,फगनी बाई जी,विदावती देवी जी,पवित्रा देवी जी,रेश्मी देवी जी,उर्मिला साहू जी,गीता बाई जी,अनिता बाई जी,प्रभा साहू जी,शरवती साहु जी,विजय ठाकूर जी,जनक सिंह राजपूत जी,अनिल गिरी जी,मुकेश श्रीवास जी,विजेंद्र शर्मा जी,खान जी,कृष्णकांत गुप्ता जी,अग्रवाल जी,नवीन जी,सुरेश जी,रमेश जी सहित मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन महामंत्री आदरणीय मनोज लहरे जी ने किया व आभार व्यक्त पूर्व महामंत्री आदरणीय अनील यादव जी ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक कुमार अग्रवाल ने दिया।