पाली तानाखार मे भाजपा के सम्मेलन में कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ साथ 2000 लोग हुए भाजपा में शामिल

सेंट्रल न्यूज़ / डैक्स

*छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पाली तानाखार विधानसभा से विजयी हासिल करने क्षेत्र के मंडल कार्यालय में मंडल की विधानसभा स्तरीय संयुक्त बैठक सम्पन्न, लगभग हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल*

*बैठक में कहा गया भाजपा के सभी कार्यकर्ता ही पाली तानाखार में विधानसभा का भाजपा का प्रत्याशी है फिर से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार एवं पाली तानाखार विधानसभा विजय फतह करने तथा बूथ एवं शक्ति केंद्रों में बढ़त बनाने का किया गया आह्वान*

पाली तानाखार विधानसभा अंतर्गत पोड़ी मंडल क्षेत्र में पांचो मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने-अपने मंडलों में बूथ स्तर एवं शक्ति केंद्र में अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में वोट डालने के साथ पाली तानाखार विधानसभा में फिर से कमल खिलाने की रणनीति बनी इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी पाली तानाखार विधानसभा रामदयाल उईके एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी , जोगेश लांबा ,जिला भाजपा के पदाधिकारी महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारी भाजपा जिला कोरबा के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महामंत्री सहित सभी पदाधिकारी सभी पांचों मंडल के अध्यक्ष महामंत्री सहित सभी पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ स्तर के कार्यकर्ता कटघोरा विधानसभा अंतर्गत भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि गण मंडल के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री सभी पदाधिकारी युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता महिला मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री सहित सभी पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता रहे शामिल रहे।

आज के इस सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी में रहे लगभग 2000 कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में सभी मुख्य अतिथियों के बीच शामिल हुए। इसमें प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के कोरबा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश डिक्सेना, पोंडी उपरोड़ा के ब्लॉक अध्यक्ष हरिनारायण सिंह, लक्ष्मण जायसवाल, भुनेश जायसवाल, युवा कांग्रेस के महासचिव राहुल डिक्सेना, शारदा पाल, राजेश श्रीवास, रामरतन जायसवाल, ज्योति भूषण पोर्ते तथा अन्य कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे,जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, भाजयूमो जिलाध्यक्ष चिंटू राजपाल, जिला महामंत्री संजय भावनानी, जोगेश लाम्बा, विधायक प्रत्याशी रामदयाल उइके, श्यामलाल मरावी, रघुराज सिंह उइके, किरण मरकाम, पवन सिंह, शिव मोहन सिंह उइके, अनिता पवन सिंह, बसंती चौहान, धनेश्वरी शेन्द्राम, प्रकाश जाखड़, संदीप जाखड़, प्रह्लाद यादव, शुकालू प्रजापति, रूपविलास गोश्वामी, अजय जायसवाल, ललिता डिक्सेना, आज के इस सम्मेलन में लगभग 4000 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।