कटघोरा: कार और बाइक में जबरदस्त भिड़त, बाइक सवार युवक की हालत गंभीर..

कटघोरा (सेंट्रल छत्तीसगढ़) साकेत वर्मा : कटघोरा अम्बिकापुर NH130 मुख्यमार्ग पर आज दोपहर 3:00 बजे कटघोरा स्थित महामाया पेट्रोल पंप के पास हनुमान गढ़ी चकचकवा पहाड़ मेन गेट के सामने कार (जीप कैम्पास) और बाइक सवार की जबरदस्त भिड़ंत होगयी, बाइक सवार युवक को कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, वहाँ उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।