
कोरबा, 12 नवम्बर। शहर की सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में आधी रात उस समय परिवार के लोगों में दहशत फैल गई, जब घर के मुख्य दरवाजे के पास जहरीला अहिराज सांप दिखाई दिया। रात करीब 11.30 बजे परिवार के सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी नजर दरवाजे के पास बैठे काले-पीले रंग के सांप पर पड़ी। अचानक सांप दिखाई देने से सभी घबरा गए। इसके बाद तत्काल वन्यजीव रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार वीर सिंह के घर के दरवाजे के पास अहिराज सांप मौजूद था। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी देर रात मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित पकडने के बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। बाद में उसे उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने बताया कि अहिराज अत्यंत विषैला सांप है और सामान्यतरू रात के समय अधिक सक्रिय रहता है। ऐसे में इसे देखकर घबराने या खुद पकडने का प्रयास करने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में सांप को छेडना या मारने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि समय पर रेस्क्यू टीम को सूचना देने से इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।देर रात मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए वीर सिंह और उनके परिवार ने जितेंद्र सारथी सहित उनकी संस्था की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। जितेंद्र सारथी ने आम लोगों से अपील की है कि घर, आंगन या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने अथवा स्वयं पकडने का प्रयास न करें।