कटघोरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन चौपाल: वार्ड क्रमांक 01 और 14 में जनता से सीधा संवाद

​कटघोरा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़)। शहर कांग्रेस कमेटी कटघोरा के तत्वावधान में शनिवार, 14 नवंबर 2026 को “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत मंडल स्तरीय जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल कांग्रेस कमेटी कटघोरा-1 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 नेहरू नगर (छिर्रा) और मंडल कांग्रेस कमेटी कटघोरा-2 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 कसनिया में संपन्न हुआ।

​दोनों ही स्थानों पर आयोजित जन चौपाल में कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और लोकतांत्रिक अधिकारों तथा मताधिकार की रक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अशरफ मेमन, जिला ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष श्री शेख इस्तियाक, सांसद प्रतिनिधि संदीप मित्तल, पार्षद किशोर दिवाकर एवं पार्षद निसार अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

​वार्ड क्रमांक 01 नेहरू नगर (छिर्रा) में जन चौपाल

​मंडल कांग्रेस कमेटी कटघोरा-1 के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी रोशन मोहम्मद और मंडल अध्यक्ष रविन्द्र मोहन बघेल की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजन शंकर सिंह, नारायण जात्रा, रमेश यादव, मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए (BLA) पुरुषोत्तम दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित रहे।

​वार्ड क्रमांक 14 कसनिया में संवाद कार्यक्रम

​इसी कड़ी में मंडल कांग्रेस कमेटी कटघोरा-2 द्वारा कसनिया (वार्ड क्रमांक 14) में जन चौपाल लगाई गई। यहाँ मंडल प्रभारी एवं पार्षद रमेश पटेल, मंडल अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल तथा मंडल अध्यक्ष (कटघोरा-2) रविन्द्र मोहन बघेल के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में अगस्त पटेल, रमेश यादव, सभी बूथ अध्यक्ष, बीएलए (BLA) और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर आमजन की समस्याओं के निराकरण में सहयोग करने का आह्वान किया।