सदस्यता महाअभियान को लेकर कटघोरा शहर भाजपा की बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता सदस्यता अभियान के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री वीरेंद्र साहू की मौजूदगी में हुआ।

हिमांशु कटघोरा :- भाजपा का सदस्यता महाअभियान 2019 छह जुलाई (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती) से देशभर में प्रारंभ हुआ है। समाज के सभी वर्गों, धर्म और जातियों तक  पहुंच और दायरा बढ़ाने के लिए भाजपा ने सदस्यता कार्यक्रम को सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी बनाने पर बल दिया है। लोग भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के लिए 8980808080 पर मिस्डकॉल के जरिए जुड़ सकेंगे। एक मोबाइल नंबर से अधिकतम चार सदस्य बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा भाजपा की वेबसाइट पर ऑनलाइन सदस्यता तथा व्यक्तिगत रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से पत्रक भरकर भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता प्राप्त की जा सकेगी।



 बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर मिस्डकॉल प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की इस प्रकार से विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने विस्तार कार्यक्रम में मेहनत की उसी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ सदस्यता महाअभियान में भी अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए जी जान से जुट जाए। इस अवसर पर पार्टी नेता भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव व कटघोरा विधायक लखन लाल देवांगन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चिंटू राजपाल, युवा मोर्चा कटघोरा मंडल अध्यक्ष मनोज नायडू, नगर पालिका अध्यक्ष ललिता डिक्सेना,उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, पार्षद राधिका डिक्सेना, राजेश यादव, कुलदीप डिक्सेना, संदीप डिक्सेना, आलोक पांडेय, किशन केशरवानी, अनुराग दुहलानी, मनोज दुबे, डाकेश्वर शुक्ला, समजीत सिंह, उत्तम सिंह रंधावा तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।