सदगुरु कबीर आश्रम कटघोरा में प्रति वर्ष की भांति 5 दिनों का गुरु महिमा पाठ एवं सतगुरु का प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है आज भव्य शोभायात्रा निकालकर कार्यक्रम का आगाज हुआ……

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़) चंद्रकांत डिक्सेना /कटघोरा :- सतगुरु कबीर आश्रम के तत्वाधान में पूरे प्रदेश में प्रतिवर्ष 5 दिनों का गुरु महिमा पाठ एवं सतगुरु का प्रवचन कार्यक्रम महंत समाज के द्वारा किया जाता है। इस आयोजन में सभी धर्मों के लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं, सदगुरु कबीर साहब के यह आध्यात्मिक कार्यक्रम है जो पूरे प्रदेश में मनाया जाता है। और इसी क्रम में कटघोरा में भी इस तरह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम मैं दामाखेड़ा से संत महंत आए हुए हैं , आज भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाल कर आयोजन की विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम 15 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगा इस आयोजन में कबीर साहेब को मानने वाले बहुत सारे समाज के अनुयाई भी आए हुए हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है, जिससे भारत देश में सुख शांति समृद्धि व भाईचारा बना रहे…