रायपुर: पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात CID के DSP की कोरोना से मौत.. पिछले महीने हुए थे पॉजिटिव.. CIMS में ली आखिरी सांस.

रायपुर(सेंट्रल छत्तीसगढ़): प्रदेश में कोरोना ने आज एक और पुलिस अफसर की मौत हो गयी। DSP आदित्य हीराधर की कोरोना से लड़ते हुए आज मौत हो गयी। उनका इलाज बिलासपुर के सिम्स में चल रहा था। आदित्य हीराधर अभी रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक करीब 20 दिन पहले वो कोरोना पॉजेटिव हुए थे। पहले उनका घर पर ही इलाज चला, लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अचानक उनकी मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक आदित्य हीराधर पहले EOW में पदस्थ थे, लेकिन कुछ महीने पहले ही ईओडब्ल्यू से उनकी सेवा पीएचक्यू को वापस कर दी गयी थी। फिलहाल आदित्य पुलिस मुख्यालय में सीआईडी में डीएसपी थे, लॉकडाउन के दौरान वो बिलासपुर गये हुए थे।