रायपुर: पति ने पत्नी से किया मारपीट… किसी और महिला से चैटिंग बनी वजह

इस मामले में पुलिस अब फरार पति का पता लगा रही है। सिंबॉलिक फोटो। - Dainik Bhaskar

रायपुर (सेंट्रल छत्तीसगढ़) :- पुरानी बस्ती थाने की पुलिस एक ऐसे पति को ढूंढ रही है जो अपनी पत्नी के साथ मारपीट करके फरार हो चुका है। शुक्रवार की रात पत्नी से इसका झगड़ा हुआ। आए दिन दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। मगर बीती रात पति ने सारी हदें पार कर दी। पत्नी को लात घूसों से पीटा। जब देखा कि पत्नी घायल हो गई है तो इसे छोड़कर भाग गया। महिला ने अपने मायके वालों को घटना के बारे में बताया। परिजन ही उसे अस्पताल लेकर गए अब मामला थाने पहुंचा है।

किसी और महिला से चैटिंग बनी वजह
लाखे नगर की रहने वाली महिला ने अपने पति लोमेश मानिकपुरी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उसने बताया कि साल 2013 में इनकी शादी हुई। तीन बच्चे भी हैं। मगर पति अक्सर स्नैप चैट में दूसरी महिलाओं के वीडियो देखता था। उसने बातें करता था। शुक्रवार रात भी खाने के वक्त कुछ ऐसा ही हो रहा था।

महिला का पति स्नैप चेट पर किसी और औरत से बातें कर रहा था। महिला ने उसे टोका तो दोनों की बहस हो गई। पति गुस्से में आकर गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी देकर पत्नी को मुक्के और लातों से पीटा। महिला उसकी मार सह रही थी तभी तैश में आकर पति ने महिला का सिर जमीन पर पटक दिया। इससे उसके माथे और कान के पास चोट आई खून निकलने लगा। इस वक्त अब इलाज करवाकर महिला अपनी एक बहन के घर पर है। दूसरी तरफ महिला पर जानलेवा हमला करने वाले उसके पति को पुलिस तलाश रही है।