मुंगेली: विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शादी का झांसा देकर सात सालों से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती पहुंची थाना

मुंगेली(सेंट्रल छत्तीसगढ़):- जिले के जरहागांव थाना इलाके के विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी ने शादी शुदा होने के बावजूद 23 वर्षीय युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। 54 वर्षीय बीईओ युवती से पिछले सात सालों से लगातार शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। जब युवती गर्भवती हुई तो उसने शादी की बात कही आरोपी के इनकार करने पर अब मामला थाना पहुंच गया है।

आरोपी विकासखंड शिक्षा अधिकारी पवित्र सिंह बेदी


जानकारी के मुताबिक मामला जरहागांव थाना क्षेत्र के फुलवारी गांव का है। यहां का रहने वाला पवित्र सिंह बेदी, जो बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक में बीईओ के पद पर पदस्थ हैं। गांव के ही 23 वर्षीय युवती ने थाना पहुंचकर BEO के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी पहले से ही शादीशुदा हैं। उसने शादी का झांसा देकर सात साल तक उसका बलात्कार करता रहा है। शादी की बात करने पर हर बार उनके द्वारा बहाने बनाकर टाल दिया जाता है, लेकिन इस बार वह उनके द्वारा लगातार शारीरक सम्बंध बनाने से 6 माह की गर्भवती हो गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बीईओ पवित्र सिंह बेदी 54 वर्षीय के खिलाफ पीड़िता और उसके परिजनों ने FIR दर्ज नही कराया है। क्योंकि विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने युवती से शादी करने का लिखित कथन थाने में दिया है। बीईओ ने लिखित कथन में यह भी कहा कि 2 सितंबर तक वह युवती से शादी नहीं करता है, तब उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सकेगी।